Panchayat Disha
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर उठे सवाल, शिकायतकर्ताओं ने जताई...
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर उठे सवाल, शिकायतकर्ताओं ने जताई नाराजगीछिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन योजना का उद्देश्य आम नागरिकों...
फीस के नाम पर बच्चों का भविष्य बंधक? टी.सी. रोकने पर...
फीस के नाम पर बच्चों का भविष्य बंधक? टी.सी. रोकने पर उठे सवालछिंदवाड़ा(पंचायत दिशा समाचार)एक ओर मध्य प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के...
महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट
महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को सौंपे दायित्व
ग्राम आमला में होगा पारंपरिक स्वागत, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
हितलाभ वितरण एवं उद्बोधन कार्यक्रम भी होंगे आयोजित
पांढुर्णा / पंचायत दिशा महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित पांढुर्णा आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज ग्राम आमला में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चंद्र परिहार, अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी सौसर श्री प्रियंक मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सर्वप्रथम कलेक्टर श्री वशिष्ठ एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बैठक में जानकारी दी गई कि महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल का आगमन 21 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे जाम हेलीपैड पर प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा निर्देशित किया गया कि हेलीपैड पर पेयजल एवं ओआरएस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में बताया गया कि जाम हेलीपैड से प्रस्थान उपरांत महामहिम राज्यपाल का आगमन ग्राम आमला में होगा, जहां ग्राम पंचायत आमला की सरपंच एवं ग्राम की महिलाओं द्वारा पारंपरिक रूप से उनका स्वागत किया जाएगा। स्वागत द्वार एवं अन्य स्वागत व्यवस्थाओं के संबंध में प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार स्वागत उपरांत महामहिम ग्रीन रूम में अल्प विश्राम करेंगे। इसके पश्चात वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में सिकल सेल से संबंधित हितग्राहियों से संवाद किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) समूह, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं अन्य विभागों की गतिविधियों एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की जाएगी।
इसके बाद मंच पर महामहिम का आगमन होगा, जहां राष्ट्रगान “जन गण मन” का गायन किया जाएगा। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत समारोह आयोजित होगा। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों द्वारा महामहिम का स्वागत किया जाएगा तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग, ट्राइबल विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के हितग्राही शामिल रहेंगे। इसके पश्चात सांसद महोदय का संबोधन एवं महामहिम राज्यपाल का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत आमला की सरपंच द्वारा आभार व्यक्त किया जाएगा।
ग्राम आमला में आयोजित कार्यक्रम के
उपरांत महामहिम राज्यपाल खुटामा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनके भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन उपरांत महामहिम पुनः जाम हेलीपैड के लिए प्रस्थान करे
सेवानिवृत्त अधिकारी पर निर्भर कृषि विभाग? भाजपा सदस्यता के बाद भी...
सेवानिवृत्त अधिकारी पर निर्भर कृषि विभाग? भाजपा सदस्यता के बाद भी सरकारी कार्यक्रम में भूमिका पर उठे सवालछिंदवाड़ा(पंचायत दिशा) कृषि विभाग के कृषि...
गायखुरी आदिवासी बालक आश्रम में मरम्मत कार्यों पर उठे सवाल, तकनीकी...
गायखुरी आदिवासी बालक आश्रम में मरम्मत कार्यों पर उठे सवाल, तकनीकी जांच की मांग तेजपांढुर्णा। जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित आदिवासी बालक आश्रम,...
महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अधिकारियों को...
महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपीछिंदवाड़ा(Panchayat Disha)महामहिम मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को...
कबाड़ से बनाया इलेक्ट्रिक वाहन, आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्रों का...
कबाड़ से बनाया इलेक्ट्रिक वाहन, आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्रों का नवाचारछिंदवाड़ा(Panchayat Disha) पुराने और अनुपयोगी वाहनों को जहां आमतौर पर कबाड़ समझकर छोड़...
महंगाई को लेकर कांग्रेस-भाजपा में बयानबाजी तेज…
महंगाई को लेकर कांग्रेस-भाजपा में बयानबाजी तेजछिंदवाड़ा, प्रतिनिधि। जिले में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...
कागजों में दौड़ रहा कृषि रथ, किसानों को नहीं मिल रहा...
कागजों में दौड़ रहा कृषि रथ, किसानों को नहीं मिल रहा लाभ — ग्रामीणों में नाराजगीछिंदवाड़ा/विशेष संवाददाता: जिले में कृषि विभाग द्वारा किसानों को...
शहर कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस, लाखों विद्यार्थियों के लिए मांगा न्याय
शहर कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस, लाखों विद्यार्थियों के लिए मांगा न्याय
-राजीव भवन से प्रारंभ हुआ जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा पर समाप्त हुआ
छिन्दवाड़ा(Panchayat Disha) नीट परीक्षा पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से हुए खिलवाड़ के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर विशाल मशाल जुलूस निकाला। राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से प्रारम्भ यह जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर चौराहा पहुंचा।
संविधान निर्माता के समक्ष नीट परीक्षा में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों के लिए भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार से न्याय दिलाने की मांग की साथ ही दोषियों पर ठोस कार्रवाई के लिए नारेबाजी करते हुए जुलूस समाप्त हुआ।













