महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी
छिंदवाड़ा(Panchayat Disha)महामहिम मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी ,भ्रमण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने संबंधित विभागों की बैठक लेकर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरेश गोन्नाडे को हनुमान लोक और आमला में एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त मात्रा में ओआरएस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। खाद्य अधिकारी रीता मर्सकोले को भोजन व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें मिट्टी से निर्मित पात्रों में भोजन उपलब्ध कराने तथा लगभग 50 व्यक्तियों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजकुमार इवनाती को कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम के बाद साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला आबकारी अधिकारी को महामहिम के आगमन से प्रस्थान तक समस्त व्यवस्थाओं के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी मोनिका बिसेन को सिकल सेल से संबंधित बच्चों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा महिलाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं के संचालन के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागों को अपने-अपने हितग्राहियों की अनुदान राशि संबंधी जानकारी संकलित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि महामहिम राज्यपाल का भ्रमण कार्यक्रम गरिमामय, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।







