Home CITY NEWS सागौन से भरी पिकअप जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक-परिचालक फरार

सागौन से भरी पिकअप जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक-परिचालक फरार

सागौन से भरी पिकअप जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक-परिचालक फरार…
वन विभाग की कार्रवाई में लाखों रुपये की अवैध सागौन लकड़ी बरामद, वाहन मालिक की तलाश जारी।

रिपोर्ट- रामकुमार राजपूत

छिंदवाड़ा। बिछुआ वन परिक्षेत्र की सामान्य टीम ने विगत दिनों पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन लकड़ी से भरी एक बोलेरो पिकअप जब्त की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने पावर हाउस के पास घेराबंदी की। वन विभाग की टीम को देखते ही वाहन चालक और उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि लकड़ी से भरी पिकअप वहीं छोड़ गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जब्त वाहन एमपी-28-जेडी-9066 में बड़ी मात्रा में सागौन की अवैध लकड़ी भरी हुई थी। वन विभाग ने वाहन सहित लकड़ी को कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि पिकअप खवासा मार्ग की ओर से आ रही थी और आशंका है कि लकड़ी गोंगी क्षेत्र से लाकर बिछुआ थाना क्षेत्र होते हुए दमुआ की ओर ले जाई जा रही थी।
वन विभाग के अधिकारियों ने वाहन मालिक की पहचान कर ली है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।