Home CITY NEWS काले हिरण के शिकार में तीन गिरफ्तार, एक आरोपी फरारवन विभाग की...

काले हिरण के शिकार में तीन गिरफ्तार, एक आरोपी फरारवन विभाग की कार्रवाई, मांस काटते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

काले हिरण के शिकार में तीन गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
वन विभाग की कार्रवाई, मांस काटते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

छिंदवाड़ा/चौरई (पंचायत दिशा समाचार), 3 मई 2026। वन परिक्षेत्र चौरई अंतर्गत ग्राम सागर (कुंडा) में काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश देकर तीन आरोपियों को मांस काटते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय स्तर पर मिली सूचना के आधार पर रेंजर वंदना पाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम जब घटनास्थल पर पहुंची, तो आरोपी काले हिरण का मांस काट रहे थे। इस दौरान राधेश्याम (पिता श्रीराम यादव), सुमेरी (पिता रामशेकर यादव) और रत्नेश (पिता केशराम यादव) को मौके से पकड़ लिया गया।
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में रेंजर वंदना पाल के साथ डिप्टी रेंजर अरुण सेंगर, रवि वर्मा, वनरक्षक मनीष जैन, सुनील यादव, जितेंद्र राजपूत और आशीष शुक्ला सहित अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध

काला हिरण भारत में संरक्षित वन्यजीव है और इसके शिकार पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसे मामलों की तुरंत सूचना दें, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।