Home CITY NEWS नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन आज, छिंदवाड़ा नगर के आठ परीक्षा...

नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन आज, छिंदवाड़ा नगर के आठ परीक्षा केंद्रों पर होगा परीक्षा का आयोजन…

नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन आज

नगर के आठ परीक्षा केंद्रों पर होगा परीक्षा का आयोजन

छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा समाचार )नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को नगर के आठ परीक्षा केंद्रों किया जा रहा है । इस संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के सिटी कोऑर्डिनेटर श्री हरि प्रसाद धारकर ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षार्थियों को प्रातः 11:00 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

 उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय से पहले, विशेष रूप से 11:00 बजे तक केंद्र पहुंचने का प्रयास करें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  प्रत्येक परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से अपना प्रवेश पत्र साथ लाना होगा, जिसमें एक पासपोर्ट साइज एवं एक पोस्टकार्ड साइज फोटो चिपका होना चाहिए। इसके साथ ही एक फोटोयुक्त शासकीय पहचान पत्र, एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो और एक पारदर्शी पानी की बोतल लाने की अनुमति होगी।

  इसके अतिरिक्त, किसी भी अन्य सामग्री को परीक्षा केंद्र में ले जाना वर्जित रहेगा। हालांकि, मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित विद्यार्थियों को विशेष अनुमति के तहत शुगर टैबलेट और कुछ फल साथ लाने की छूट दी गई है।