Home AGRICULTURE छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी...

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी …

छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा ) मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज छिंदवाड़ा जिले के प्रत्येक विकासखंड में कृषि रथ निकाला गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ण सांसद विवेक ने कृषि रात को हरी झंडी दिखाई , कृषि विभाग द्वारा निकाले गए कृषि रथ के माध्यम से किसानों को ई-विकास प्रणाली से ई -टोकन बुक कर खाद प्राप्त करने, प्राकृतिक खेती, नरवाई प्रबंधन एवं खरीफ फसल की तैयारी संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।


जितेंद्र सिंह उपसंचालक

कृषि कल्याण तथा कृषि विकास विभाग छिंदवाड़ा

इस दौरान गांव-गांव पहुंचकर किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि किसान समय पर आवश्यक संसाधनों का लाभ लेकर खरीफ सीजन की बेहतर तैयारी कर सकें।