विधायक सहित चार भाजपा आदिवासी नेताओं ने कहा विपक्ष झूठा तूल दे रहा है
ग्राम तुईयापानी पेशब कांड पर बोली भाजपा
छिन्दवाड़ा, /छिंदवाड़ा जिलें के हर्रई के ग्राम तुईनापानी 29 मई की रात में हुए आपसी लेनदेन के विवाद को विपक्ष के नेताओं द्वाय राजनीतिक रंग देने पर अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह एवं भाजपा नेताओं द्वारा आड़े हाथ लेते हुए उस रात को घटित घटना की वास्तविकता से सभी को अवगत करवाया। पीड़ित की शिकायत पर 9 आरोपिरों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की जा चुकी है जिसमें से 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है और पुलिस 2 आरोपी की तलाश कर रही है।

अमरवाड़ा विधायक राज कमलेश शाह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग तुईयापाने में 10 मई की रात में दो पक्षों में आपसी लेन देन को लेकर विवाद हुआ जिसके संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा 30 मई को पुलिस थाना हर्रई
में मारपीट की शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस थाना हर्रई द्वारा पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय सौहता की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। श्री शाह ने कहा कि इस आपसी लेनदेन के विवाद को विपक्ष के नेताओं द्वारा राजनीतिक रंग देते हुर घटना को झूठ बोलकर और बढ़ा बढ़ाकर प्रदर्शित किया जाकर शांतिपूर्ण जिले का सांप्रदायिक सौहाद बिगाड़ने को कोशिश करते हुए उजनीतिक लाभलेने का प्रयास किया जा रहा है। श्री शाह ने कहा कि मैं लगातार पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हूं और मामले पर नजर बनाए हुए हूं। श्री गाह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसी के भी साथ अन्याय नहीं होता है। श्री शाह ने कहा कि मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश में
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार है और दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बक्शा नहीं जायेगा। श्री शाह ने कहा कि विपक्षी झूठ बोलकर हमारे भोले भाले ग्रामीण भाइयों को भड़काकर जिले शांति भी करने की कोशिश ना करें। इस अवसर पर
भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश अंगारिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तम ठाकुर, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुश्री मोनिका बट्टी ने भी कहा है कि विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार है, जो आरोपी है जन्हें पुलिस किसी तरह बक्शेगी नहीं लेकिन विगच झूठ बोलकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करें, क्योंकि मूकना और पेशाब पिलाने की घटना पूरी तरह से निराधार है, यदि ऐसा होता तो प्राथमिकी दर्ज कराते समय ही पीड़ित पक्ष पुलिस के सामने उसी समय रखता। पुलिस ने पर्याप्त कार्यवाही की है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।







