भाजपा किसान मोर्चा में 20 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, शैलेंद्र रघुवंशी ने जारी की सूची
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला छिंदवाड़ा में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले के 20 मंडलों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुमोदन के बाद नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की।
नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा एवं प्रदेश महामंत्री तथा छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सोलंकी के निर्देशानुसार की गई हैं। वहीं जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला संगठन प्रभारी आदित्य शुक्ला एवं किसान मोर्चा संभाग प्रभारी राजेश पवार के अनुमोदन के बाद यह घोषणा की गई।

ये बनाए गए मंडल अध्यक्ष
जारी सूची के अनुसार छिन्दी से सिरनलाल उइके, सिंगोड़ी से राजू चंद्रवंशी, अमरवाड़ा ग्रामीण से श्याम चंद्रवंशी, सुरलाखापा से ऋषि ठाकुर, अमरवाड़ा नगर से रघुनाथ बंजारा, बटकाखापा से दीपक सूर्यवंशी, हर्रई से रजनीश श्रीवास्तव, शिवपुरी से गणेश राय, परासिया नगर से मुकेश जोहर, पटपड़ा से सुनील यदुवंशी, उमरेठ से धनराज पवार, जुन्नारदेव नगर से सुनील कुमार पवार, तामिया से ईश्वर परतेती, जुन्नारदेव ग्रामीण से संतोष साहू, दमुआ नगर से रवि यदुवंशी, खमारपानी से मूलचंद सोनमेहर, चौरई नगर से अशोक शर्मा, चौरई ग्रामीण से हरवंश रघुवंशी, बिछुआ से हिम्मतराम सोनी तथा कुंडा से हरिप्रसाद वर्मा को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ग्राम स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
नियुक्तियों पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का संगठन ग्राम स्तर तक मजबूत करना, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और शासन की किसान हितैषी योजनाओं को प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए किसान मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।








