Home POLITICAL भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सतत् संपर्क, संवाद, सहभोज का...

भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सतत् संपर्क, संवाद, सहभोज का अनूठा संगम: विवेक बंटी साहू

संवाद, सत्कार, सहभोज का अनूठा संगम : बंटी विवेक साहू

पांढुरना विधानसभा के नांदनवाड़ी मंडल के धनौरा गांव में हुई टिफिन पार्टी में सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं का सत्कार कर संवाद किया

कार्यकर्ताओं के साथ भोजन कर क्षेत्र के विकास को लेकर की सार्थक चर्चा

छिन्दवाड़ा।   कार्यकर्ताओं के साथ एक पारिवारिक माहौल में संपर्क करना, उनका सत्कार करना और फिर उनसे संवाद कर उनके साथ भोजन करना बिरले नेताओं में ही देखने को मिलता है। लेकिन रविवार को ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। अवसर था संवाद, संपर्क और टिफिन पार्टी कार्यक्रम का। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता अपने साथ घरों से टिफिन लेकर आये थे । इस मौके पर सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का सत्कार किया और क्षेत्र के विकास को लेकर कार्यकर्ताओं से सार्थक चर्चा कर उनसे सुझाव लिए।
           पांढुरना विधानसभा के नांदनवाड़ी मंडल के धनौरा गांव में टिफिन पार्टी का आयोजित की गई थी। जिसमें सांसद श्री साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी किया। छिंदवाड़ा पांढुरना संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री विवेक बंटी साहू की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में संपर्क, संवाद, सत्कार और सहभोज का अनूठा संगम देखने को मिला।  
           कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सतत् संपर्क, संवाद उनका सत्कार और उनके साथ भोजन करना था।  इस अवसर पर संवेदनशील सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर और गमछा पहनाकर सत्कार भी किया। इस मौके पर सांसद श्री साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है, आप की मेहनत, समर्पण और अथक प्रयासों के बदौलत ही पार्टी सफलता के शिखर पर विराजमान हुई है। आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा है आप की समस्याओं का समाधान, क्षेत्र के विकास की चिंता और हर मोर्चे पर आप के साथ खड़े रहना मेरा दायित्व है। यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर लगातार अग्रसर हो रहा है, वही लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री डॉ.मोहन यादव जी के अथक प्रयासों से प्रदेश चहुमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है। हम सभी का दायित्व है कि हम भी अपने क्षेत्र के विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील और सक्रिय भूमिका अदा करें।
           कार्यक्रम को पांढुर्णा जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप भाउ मोहोड़ और पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजू परमार ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।