कमलनाथ को राग, द्वेष और बदले की धमकी वाली भाषा की राजनीति को छोड़कर सहिष्णुता और सहयोग की राजनीति करना चाहिए: श्री शेषराव यादव
- आपके इन्हीं धमकी भरे बयानों से जनता ने आपको बारीक पीस दी: श्री शेषराव यादव
पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ दिए गए वक्तव्य पर कमलनाथ को शब्द वापस लेते हुए उनसे माफी मांगनी चाहिए: श्री शेषराव यादव
छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने कमलनाथ के द्वारा हर्रई में अपने भाषण के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ दिए गए बयान पर रोष व्यक्त करते हुए पुलिस कर्मचारियों से माफी मांगने के लिए कहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने कहा कि कमलनाथ जी आप बुजुर्ग होकर उम्र के उस पड़ाव में हैं जब आपको राग, द्वेष और बदले की धमकी वाली भाषा की राजनीति को छोड़कर सहिष्णुता और सहयोग की राजनीति करना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि आप हमेशा धमकी देते हैं कि आप बहुत बारीक पीसते हैं। कभी धमकी देते हैं जेब में बीजेपी का बिल्ला रखते हो। आपके इन्हीं धमकी भरे बयानों से जनता ने आपको इतना बारीक पीस दी कि आप अब कर्मचारियों को धमकी देने लगे है। श्री यादव ने कहा कि आप अधिकारियों कर्मचारियों को अपने इशारों पर नचाना चाहते हैं और ये भाजपा के शासनकाल में हो नहीं पा रहा है इसीलिए भाषणों में खीज निकाल रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि कमलनाथ जी ये भाजपा का शासनकाल है जिसमें सभी को बोलने की पूरी स्वतंत्रता है इसीलिए आप खुले मंच से पुलिस अधिकारियों को धमकी दे पा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि आप अपने मुख्यमंत्री काल को याद करें जब विधानसभा उपचुनाव के समय आपके निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर को चौरई से उड़ने से रोक दिया गया था। श्री यादव ने कहा कि कमलनाथ जी भाजपा कभी बदले की राजनीति नहीं करती। श्री यादव ने कहा कि कमलनाथ द्वारा हर्रई में मंच से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई धमकी उनके अवसाद को दर्शा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने कहा कि हर पिता अपने बेटे को सफल बनाने के लिए मेहनत करता है और आप भी वही कर रहे हैं लेकिन बेटे में क्या क्षमता है वह पिता को जरूर पता होना चाहिए और उसे वही करने देना चाहिए जो वो करना चाहता है, मेरी आपको सलाह है कि आप भी अपने बेटे को वही करने दें जो वह करना चाहता है और छिंदवाड़ा कांग्रेस में किसी और नेता को आगे आने दें। श्री शेषराव यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ दिए गए वक्तव्य पर कमलनाथ को शब्द वापस लेते हुए उनसे माफी मांगनी चाहिए।