Home AGRICULTURE उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह ने विभागीय टीम के साथ विकासखण्ड...

उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह ने विभागीय टीम के साथ विकासखण्ड मोहखेड़ के ग्रामों में किसानों की फसलों का किया अवलोकन…

उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह ने विभागीय टीम के साथ विकासखण्ड मोहखेड़ के ग्रामों में किसानों की फसलों का किया अवलोकन…

पंचायत दिशा न्यूज

रिपोर्ट -ठा. रामकुमार राजपूत

दिनांक -18/02/2025

छिन्दवाड़ा/ उप संचालक कृषि छिंदवाड़ा श्री जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम द्वारा आज विकास खण्ड मोहखेड़ का भ्रमण किया गया। इस दौरान कृषक श्री शरद चौव्हान के फार्म हाउस का अवलोकन किया गया, जो ग्राम गाडरवाडा में स्थित है।

यहाँ फूलों की खेती, विशेष रूप से झरबेरा, एवं अन्य फूलों की उन्नत तकनीक से खेती की जा रही है। इसके अतिरिक्त, तीन घन मीटर का बायोगैस संयंत्र भी स्थापित किया गया है। फार्म हाउस में उन्नत नस्ल की गिर गायों का पालन भी किया जा रहा है और उनके लिए उन्नत चारों का उत्पादन भी किया जाता है।

   इसके अलावा, जैविक विधि से उर्वरक का उपयोग फसलों में किया जा रहा है और लहसुन का उत्पादन रेंज बेड पद्धति से ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के माध्यम से किया गया, जिससे उत्पादन में वृद्धि देखी गई। फार्म स्कूल के माध्यम से सरोडरा ग्राम में गेहूं, चना और सरसों की अंतर्वर्ती फसल की खेती की जा रही है, जिसके लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। श्री ओम प्रकाश शेर के ग्राम खेड़ी में उन्नत तकनीक से चने की किस्म "दफ्तरी" को रेज बेड विधि से लगाकर ड्रिप इरिगेशन से सिंचाई की जा रही है, जिससे फसल की स्थिति अच्छी पाई गई। इसके अतिरिक्त, श्री कमल पाठे (ग्राम विसापुर खुर्द), श्री बुद्धमान मोहने पटेल (ग्राम विसापुर कला) और अन्य कृषकों के खेतों का अवलोकन कर उन्हें तकनीकी सलाह दी गई। इन खेतों में शिमला मिर्च, सेमी, गेहूं, चना और अन्य फसलों की उन्नत तकनीकों के साथ ड्रिप से सिंचाई की जा रही है। जैविक एवं रासायनिक खेती को अलग-अलग क्षेत्रों में अपनाया गया है, जिससे उत्पादन में वृद्धि संभव हो सके।

    इस भ्रमण में उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह के साथ श्री नीलकंठ पटवारी (अनु विभागीय कृषि अधिकारी), श्री डी.एस. घागरे (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मोहखेड़), श्रीमती प्रिया कराड़े (ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर मोहखेड़), श्रीमती मधु बेन, श्री हजारी धुर्वे और श्री दिनेश धुर्वे (कृषि विस्तार अधिकारी) भी उपस्थित थे। उन्होंने कृषकों को उचित मार्गदर्शन और तकनीकी सलाह दी, ताकि वे अधिक से अधिक उत्पादन कर सकें।