Home AGRICULTURE गन्ना खरीदी ₹475 प्रति क्विंटल से शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह...

गन्ना खरीदी ₹475 प्रति क्विंटल से शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं ₹10 भाव : शैलेंद्र रघुवंशी


गन्ना खरीदी ₹475 प्रति क्विंटल से शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं ₹10 भाव : शैलेंद्र रघुवंशी
किसानों को मिले लाभकारी मूल्य और समय पर भुगतान, तभी बढ़ेगा जिले में गन्ने का रकबा

छिंदवाड़ा। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने जिले के गन्ना किसानों के हित में कलेक्टर एवं शुगर मिल संचालकों से गन्ने का लाभकारी मूल्य निर्धारित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शुगर मिल संचालक गन्ने की खरीदी ₹475 प्रति क्विंटल की दर से प्रारंभ करें और प्रत्येक सप्ताह भाव में ₹10 प्रति क्विंटल की वृद्धि करें, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।


श्री रघुवंशी ने कहा कि जिले में गन्ने का रकबा बढ़ाने और किसानों को इस खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लाभकारी मूल्य के साथ बेहतर सुविधाएं देना जरूरी है। मिल संचालकों को समय पर तुलाई, नियमित भुगतान और परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने कलेक्टर से भी आग्रह किया कि शुगर मिल संचालकों के साथ बैठक कर किसानों के हित में उचित भाव एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने की पहल करें।
श्री रघुवंशी ने कहा कि किसान मजबूत होगा तो कृषि आधारित उद्योग भी मजबूत होंगे। किसानों की समृद्धि से ही जिले की आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।