तामिया में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला जलाकर मांगा इस्तीफा
छिंदवाड़ा जिले के तामिया बस स्टैंड पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने उनका पुतला जलाकर विरोध जताया और इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शन में जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके, समाजसेवी बल्लू सोनी, अनिल साहू, जनपद उपाध्यक्ष जमील खान सहित छिंदी एवं तामिया क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन का नेतृत्व जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके सहित स्थानीय नेताओं ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने की मांग की।
बाइट: सुनील उईके, विधायक जुन्नारदेव।








