Home POLITICAL रानी दुर्गावती जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन..

रानी दुर्गावती जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन..

रानी दुर्गावती जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन

राजीव भवन में कार्यक्रम, रानी दुर्गावती चौक पहुंचकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

छिन्दवाड़ा। अमर बलिदानी वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने वीरांगना रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके साहस, शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान को याद करते हुए शत-शत नमन किया।

कार्यक्रम के बाद कांग्रेस परिवार के सदस्य रानी दुर्गावती चौक पहुंचे, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती अमर रहें के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के अशोक उइके ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती अदम्य साहस, स्वाभिमान और पराक्रम की प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने अपने राज्य और मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा पराधीनता स्वीकार करने के बजाय बलिदान का मार्ग चुना।

उन्होंने रानी दुर्गावती के शासनकाल और 52 गढ़ों से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने सिंगौरगढ़ किले के ऐतिहासिक महत्व का भी उल्लेख किया।

कांग्रेस जिला महिला आदिवासी प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ब्रजकुमारी सरयाम ने कहा कि रानी दुर्गावती ने अपने अदम्य साहस और वीरता से इतिहास में अमिट स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम को एकलव्य याके एवं शिवकुमार सिरसाम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।