Home POLITICAL सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल का पलटवार, बोले— घोघरा में 8 मई को...

सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल का पलटवार, बोले— घोघरा में 8 मई को सांसद ने ग्रामीणों से की थी मुलाकात

सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल का पलटवार, बोले— घोघरा में 8 मई को सांसद ने ग्रामीणों से की थी मुलाकात
छिंदवाड़ा। ग्राम घोघरा में सांसद की कथित अनुपस्थिति को लेकर सामने आए पोस्टरों और वीडियो के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल ने कांग्रेस और विधायक कमलनाथ के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें निराधार बताया है।
जारी बयान में संतोष पटेल ने दावा किया कि सांसद बंटी विवेक साहू 8 मई को ग्राम घोघरा में अरविंद सूर्यवंशी के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके अनुसार इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों से मुलाकात की, उनके साथ चाय पी तथा क्षेत्रीय विकास के विषय में चर्चा भी की थी।

यह आरोप ग्राम की युवकों ने लगाया है

संतोष पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों के हाथों में पोस्टर देकर भ्रामक वीडियो तैयार कराया और इसके माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू लगातार छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के गांवों का दौरा कर आम लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनके निराकरण के प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी दावा किया कि सांसद दिल्ली और भोपाल में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं मंत्रियों से लगातार संपर्क कर दोनों जिलों के लंबित विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस की ओर से सांसद की कथित अनुपस्थिति को लेकर पोस्टर और वीडियो जारी किए गए थे। इस पर अब भाजपा की ओर से यह पलटवार सामने आया है। मामले को लेकर दोनों दलों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।