Home CITY NEWS कैटरिंग से लौट रही पिकअप बारिश में पलटी, महिला की मौत, 3घायल

कैटरिंग से लौट रही पिकअप बारिश में पलटी, महिला की मौत, 3घायल

कैटरिंग से लौट रही पिकअप बारिश में पलटी, महिला की मौत, 3घायल

छिंदवाड़ा (जुन्नारदेव)। थाना जुन्नारदेव अंतर्गत डूंगरिया क्षेत्र में कैटरिंग का काम करके लौट रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई

हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हुए हैं

डूंगरिया चौकी प्रभारी अंजना मरावी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से पिकअप का टायर स्लिप हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय कंडक्टर की ओर बैठी महिला वाहन के नीचे दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई

घायल महिला को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सौमित्री, निवासी जांबाकिराड़ी के रूप में हुई है। हादसे में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य कराया। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है