Home POLITICAL नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर कल आएंगे छिंदवाड़ा

नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर कल आएंगे छिंदवाड़ा

नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर कल आएंगे छिंदवाड़ा

पांढुर्णा में आयोजित किसान आंदोलन में होंगे शामिल, किसानों की समस्याओं को उठाएंगे

छिंदवाड़ा। जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर कल छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे पांढुर्णा जिले में आयोजित विशाल किसान आंदोलन में शामिल होंगे और किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नकुलनाथ के छिंदवाड़ा आगमन को लेकर स्थानीय राजनीतिक गतिविधियां तेज रहेंगी। पांढुर्णा में आयोजित किसान आंदोलन के माध्यम से किसानों की ज्वलंत समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा। इस दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

नकुलनाथ का यह दौरा क्षेत्र के किसानों से जुड़े मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।