Home CITY NEWS मुख्यमंत्री के सिवनी दौरे से पहले कांग्रेस का हंगामा, विधायक सहित कार्यकर्ता...

मुख्यमंत्री के सिवनी दौरे से पहले कांग्रेस का हंगामा, विधायक सहित कार्यकर्ता हिरासत में

मुख्यमंत्री के सिवनी दौरे से पहले कांग्रेस का हंगामा, विधायक सहित कार्यकर्ता हिरासत में
सिवनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिवनी दौरे से पहले कांग्रेस ने खाद संकट, पेट्रोल-डीजल पर वैट में कमी और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस की विधायक सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसान खाद और बीज की कमी से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल कार्यक्रमों और घोषणाओं में व्यस्त है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे मुख्यमंत्री के समक्ष किसानों की आवाज़ उठाना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने से पहले ही रोक दिया गया।

रजनीश हरवश सिंह ठाकुर केवलारी विधायक

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। कुछ समय तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि स्थिति बाद में नियंत्रण में रही।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।