Home CITY NEWS आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
राजीव भवन में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने याद किए योगदान

छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा) राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को छिन्दवाड़ा में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे और उन्होंने अपने कार्यकाल में आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार व्यवस्था के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिनका लाभ आज देश को मिल रहा है।


पांढुर्णा जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की और डिजिटल भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाया। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूती देने और स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में गांव-गांव तक दूरसंचार सेवाओं का विस्तार हुआ और कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत हुई। उन्होंने युवाओं को मतदान का अधिकार देने के लिए मतदाता आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले ने किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।