Home DHARMA श्रीमद भागवत कथा और शिव महापुराण कथा में शामिल हुए सांसद बंटी...

श्रीमद भागवत कथा और शिव महापुराण कथा में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू

श्रीमद भागवत कथा और शिव महापुराण कथा में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू
पांढुर्णा( पंचायत दिशा)बंटी विवेक साहू जिलेभर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में लगातार सहभागिता कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पांढुर्णा नगर के संतोषी माता वार्ड में गणेश कोल्हे के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा तथा हिवरा वासुदेव में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होकर कथा श्रवण किया।


कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री साहू ने कथा वाचकों का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया और आरती में भी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रशांत दाढ़े, सभापति मदन भांगे, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, वरिष्ठ भाजपा नेता उज्ज्वल सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, परिवारजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।