Home CRIME पांढुर्णा में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाईअवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्यवाही,...

पांढुर्णा में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाईअवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, तीन वाहन खनिज सहित जप्त

पांढुर्णा में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, तीन वाहन खनिज सहित जप्त

रिपोर्ट -रामकुमार राजपूत

मोबाइल-8989115284

पांढुर्णा (पंचायत दिशा समाचार) जिले में गुरुवार को खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को खनिज सामग्री सहित जप्त किया गया। कार्रवाई से अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना वैध रॉयल्टी एवं आवश्यक दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जप्त कर लिया। जप्त वाहनों को नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती और राजस्व संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार संबंधित प्रकरण नियमानुसार कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


खनिज विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में डर का माहौल देखा जा रहा है, वहीं आम लोगों ने प्रशासन की सक्रियता की सराहना की है।