Home AGRICULTURE विकासखंड चौरई में कृषि रथ कार्यक्रम का आयोजन, किसानों को दी गई...

विकासखंड चौरई में कृषि रथ कार्यक्रम का आयोजन, किसानों को दी गई विभिन्न योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी

विकासखंड चौरई में कृषि रथ कार्यक्रम का आयोजन, किसानों को दी गई विभिन्न योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी


छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा) चौरई विकासखंड में कृषि विभाग द्वारा कृषि रथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं, आधुनिक खेती की तकनीकों एवं खरीफ फसल की तैयारियों संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
कृषि विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले ने किसानों को मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फसल प्रबंधन, जल संरक्षण तथा उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों को ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण एवं अन्य ऑनलाइन सेवाओं की प्रक्रिया भी समझाई गई।


कार्यक्रम में किसानों को बताया गया कि समय पर बीज उपचार, उचित सिंचाई प्रबंधन और वैज्ञानिक सलाह अपनाकर उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। कृषि रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को जागरूक करने और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान उपस्थित किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से फसल संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान प्राप्त किया। कृषि विभाग ने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने और विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील