Home AGRICULTURE खेत में भीषण आग, 2 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

खेत में भीषण आग, 2 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

खेत में भीषण आग, 2 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
सिवनी (पंचायत दिशा समाचार) जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मठियाटोला में शनिवार शाम खेत में भीषण आग लगने से करीब 2 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे किसान मानसिंह कंगाली के खेत में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की खड़ी पकी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें उठती देख गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से आग को फैलने से काफी हद तक रोका गया। सूचना मिलने पर दमकल दल भी मौके पर पहुंचा और आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।


प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आशंका है कि तारों से निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिरने से आग भड़की।
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर पीड़ित किसान को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।