Home CITY NEWS छिंदवाड़ा नगर पालिका निगम के वार्ड 42 में स्वच्छता अभियान के साथ...

छिंदवाड़ा नगर पालिका निगम के वार्ड 42 में स्वच्छता अभियान के साथ वरिष्ठों का सम्मान..

वार्ड 42 में स्वच्छता अभियान के साथ वरिष्ठों का सम्मान
छिंदवाड़ा(पंचायत दिशा समाचार) नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 42 (शिव मंदिर बड़ा कुआं) में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर “गांव चलो-बस्ती चलो” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का घर-घर जाकर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में महापौर विक्रम अहाके, वार्ड प्रभारी राजू नरोटे एवं पार्षद संदीप सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला सह कार्यवाह सुरेंद्र सिंह बैस का उनके निवास पहुंचकर सम्मान किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा क्षेत्र के समाजसेवी नरेंद्र साहू, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, जेपी मिश्रा, पूर्व प्राचार्य दुबे, 92 वर्षीय श्रीमती सक्सेना, विनायकराव सोनी, हरनाम गिरी गोस्वामी, राजू पवार, अनिल बज, प्रेमसागर विश्वकर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया गया।


पार्षद संदीप सिंह चौहान ने बताया कि गुलाबरा क्षेत्र के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक का सम्मान किया जाएगा, क्योंकि उनके योगदान से ही क्षेत्र की पहचान बनी है।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को दी गई तथा लाभार्थियों से संपर्क कर संवाद किया गया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद दिनेश मालवी, अनिता मालवी, मंडल महामंत्री अंकित तिवारी, निशा गोस्वामी, भारती जैन, माया बंदेवार, राजेश सावले, मुकेश यदुवंशी, अंकित सोलंकी, शैलेन्द्र राजपूत, बंटी राजपूत, गणेश सेंगर, मोहित सोमकुवर, राहुल पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।