Home STATE अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
पांढुर्णा (पंचायत दिशा समाचार)। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 06 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग की टीम ने पांढुर्णा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांढुर्णा–मुलताई नेशनल हाईवे मार्ग पर एक बिना नंबर का नीले रंग का फार्मट्रेक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
खनिज विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत सहित खनिज नियमों के तहत जप्त कर लिया। जप्त वाहन को पुलिस थाना कोतवाली पांढुर्णा में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।
प्रकरण में अवैध परिवहन के चलते केस दर्ज कर जुर्माना अधिरोपण हेतु कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा को भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नगपुरे सहित खनिज विभाग का अमला मौजूद रहा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।