Home AGRICULTURE जिले में चना खरीदी प्रारंभ, किसानों से स्लॉट बुक कर उपज बेचने...

जिले में चना खरीदी प्रारंभ, किसानों से स्लॉट बुक कर उपज बेचने की अपील

जिले में चना खरीदी प्रारंभ, किसानों से स्लॉट बुक कर उपज बेचने की अपील
छिंदवाड़ा(पंचायत दिशा समाचार)
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को उमरिया सेवा सहकारी समिति द्वारा दादा साईं वेयरहाउस में विधिवत चना उपार्जन की शुरुआत की गई।


इस दौरान जिला उपार्जन समिति के सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित एफएक्यू (FAQ) गुणवत्ता मापदंडों के अनुसार ही चना खरीदी सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तय गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए ही किसानों की उपज खरीदी जाएगी।


उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने चना एवं मसूर के लिए पंजीयन करा चुके किसानों से अपील की है कि वे पहले स्लॉट बुक करें और निर्धारित उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय करें, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।