Home CITY NEWS दूषित पानी से जूझ रहा धगड़िया, नल-जल योजना अधूरी ग्रामीणों में नाराज़गी,...

दूषित पानी से जूझ रहा धगड़िया, नल-जल योजना अधूरी ग्रामीणों में नाराज़गी, जल्द समाधान की मांग

दूषित पानी से जूझ रहा धगड़िया, नल-जल योजना अधूरी ग्रामीणों में नाराज़गी, जल्द समाधान की मांग
छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा समाचार) जिलें के
तामिया जनपद पंचायत के ग्राम धगड़िया में पेयजल समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। ग्रामीणों को मजबूरी में कुएं का दूषित पानी पीना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं।


ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगभग दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन अब तक बोरवेल निर्माण नहीं हो पाया है। इसके चलते योजना का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच सका है।


पानी की कमी के बीच पुराने कुएं से मोटर के माध्यम से पानी सप्लाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुएं का पानी हरा हो चुका है और उसमें गंदगी दिखाई देती है, बावजूद इसके उसी पानी का उपयोग पीने के लिए करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उन्होंने ग्राम सभा में कई बार इस समस्या को उठाया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आ पाया है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आगामी तीन महीनों में व्यवस्था नहीं सुधरी, तो वे ग्राम पंचायत भवन के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे।