Home CITY NEWS बाघ के हमले से युवक की मौत, क्षेत्र में दहशत

बाघ के हमले से युवक की मौत, क्षेत्र में दहशत

बाघ के हमले से युवक की मौत, क्षेत्र में दहशत
छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा समाचार)। जिले के बिछुआ तहसील अंतर्गत ग्राम थोटा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। महुआ बीनने जंगल गए एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि युवक सुबह रोज़ की तरह महुआ बीनने जंगल गया था, लेकिन देर तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद जंगल में युवक का शव खंडित अवस्था में मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को जंगल क्षेत्र में अकेले न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिछुआ क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे लगातार भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और बाघ की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग
वन विभाग ने शुरू की निगरानी, सतर्क रहने की अपील