Home CITY NEWS छिंदवाड़ा हादसा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतक परिजनों से मिलकर जताया...

छिंदवाड़ा हादसा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतक परिजनों से मिलकर जताया शोक, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

छिंदवाड़ा हादसा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतक परिजनों से मिलकर जताया शोक, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
छिंदवाड़ा(पंचायत दिशा ) जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना के बाद आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं मृतकों के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव आर्थिक एवं प्रशासनिक सहायता देने का आश्वासन दिया।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए और घटना की जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी जोर दिया।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम नजर आई। मुख्यमंत्री के इस दौरे से परिजनों को कुछ हद तक संबल जरूर मिला, लेकिन अपनों को खोने का दुख बेहद गहरा है।