Home AGRICULTURE चिखली गांव में भीषण आग से किसानों की फसल खाक चांद तहसील...

चिखली गांव में भीषण आग से किसानों की फसल खाक चांद तहसील (छिंदवाड़ा) के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिखली की धटना…

चिकली गांव में भीषण आग से किसानों की फसल खाक
छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा समाचार) चांद तहसील (छिंदवाड़ा) के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिकली में शुक्रवार को बड़ा हादसा सामने आया है, जहां 5-6 किसानों की गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लाखों रुपए की पकी फसल जलकर राख हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि किसान कुछ भी नहीं बचा पाए।


प्रभावित किसानों में बलवान वर्मा, सूरज वर्मा सहित अन्य किसान शामिल हैं।
प्रशासन नदारद
घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल प्रशासन को दी गई, लेकिन मौके पर ना पुलिस बल पहुंचा और ना ही राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी।
प्रशासन की इस लापरवाही से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।


किसानों का बड़ा नुकसान
कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल जलने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मुआवजे और राहत सहायता की मांग की है।


स्थानीय लोगों की मांग
आग लगने के कारणों की जांच
प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा
भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के पुख्ता इंतजाम
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा