केजीबीव्ही एवं एनएससीबी छात्रावासों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
छिन्दवाड़ा(पंचायत दिशा समाचार ) समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित 5 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीव्ही), 9 नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास तथा 1 नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास में कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रवेश के लिए अनाथ, एकल पालक, बीपीएल कार्डधारी, शाला त्यागी, अप्रवेशी, पलायन करने वाले परिवारों के बच्चे, वंचित वर्ग एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभिभावक एजुकेशन पोर्टल 3.0 के माध्यम से 10 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित छात्रावास के वार्डन से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही अभिभावक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।




