Home Uncategorized सौसर में बड़ी कार्रवाई: कार से 45 लाख नकद बरामद, जांच जारी

सौसर में बड़ी कार्रवाई: कार से 45 लाख नकद बरामद, जांच जारी

सौसर में बड़ी कार्रवाई: कार से 45 लाख नकद बरामद, जांच जारी
पांढुर्णा/सौसर(पंचायत दिशा समाचार ) छिंदवाड़ा से नागपुर जा रही एक कार से 45 लाख रुपये नकद बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एसपी पांढुर्णा सुंदर सिंह कनेश के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली और भारी नकदी बरामद की।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी प्रहलाद बैरागी के नेतृत्व में पुलिस ने सौसर के शिवाजी चौक पर बैरियर लगाकर कार क्रमांक MP 20 CF 6688 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 45 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में कार सवार व्यक्तियों ने बताया कि यह रकम नागपुर में ट्रक खरीदने के लिए ले जाई जा रही थी, हालांकि पुलिस द्वारा नकदी के स्रोत और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकदी से संबंधित वैध दस्तावेज मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
इस कार्रवाई के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सुंदर सिंह कनेश, एसपी पांढुर्णा ने बताया


“सूचना मिलने पर वाहन को रोका गया था। तलाशी में लगभग 45 लाख रुपये नकद मिले हैं। रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है और वैध दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”