Home AGRICULTURE समय सीमा से पहले कराएं गेहूं, चना, मसूर और सरसों का पंजीयन...

समय सीमा से पहले कराएं गेहूं, चना, मसूर और सरसों का पंजीयन – कलेक्टर की अपील

समय सीमा से पहले कराएं गेहूं, चना, मसूर और सरसों का पंजीयन – कलेक्टर की अपील
छिंदवाड़ा, (पंचायत दिशा समाचार )जिले के किसानों से गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों फसलों का पंजीयन निर्धारित समय सीमा के भीतर कराने की अपील की गई है। कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायण एवं उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा है कि सभी किसान अपनी फसल का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
शासन के निर्देशानुसार जिले की 88 सहकारी समितियों, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे तथा स्वयं के मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
गेहूं पंजीयन की अंतिम तिथि: 7 मार्च 2026
चना व मसूर पंजीयन की अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026
सरसों पंजीयन की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2026
कलेक्टर ने सहकारी समितियों के प्रबंधकों, कृषि विभाग के अधिकारियों, पटवारियों, तहसीलदारों, पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी किसानों को पंजीयन केंद्र तक पहुंचाकर उनका पंजीयन सुनिश्चित करें।
27 फरवरी 2026 को उप संचालक कृषि, जिला आपूर्ति अधिकारी, उपायुक्त सहकारिता, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक तथा कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समितिवार पंजीयन की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को पंजीयन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर एवं उपसंचालक कृषि ने जिले के किस से की अपील

कलेक्टर एवं उप संचालक कृषि ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फसल का पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।