Home CITY NEWS त्योहारों पर छापे, बाकी समय खामोशी — खाद्य विभाग पर उठ रहे...

त्योहारों पर छापे, बाकी समय खामोशी — खाद्य विभाग पर उठ रहे सवाल..

त्योहारों पर छापे, बाकी समय खामोशी — खाद्य विभाग पर उठ रहे सवाल
छिंदवाड़ा(पंचायत दिशा समाचार ) होली पर्व नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है और जिलेभर में मिठाई, नमकीन, दूध व मसालों के नमूने लेकर जांच की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर छिंदवाड़ा, परासिया, तामिया, अमरवाड़ा, चौरई, मोहखेड़, बिछुआ और रामाकोना क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा टीमों द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है और नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

नियमित कार्रवाई की मांग

लेकिन विभाग की इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग आमतौर पर होली, दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के समय ही सक्रिय दिखाई देता है, जबकि पूरे साल मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री होती रहती है।

त्योहार पर ही क्यों जागता है विभाग?
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाजारों में कई दुकानों पर लंबे समय से गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर शिकायतें हैं, लेकिन नियमित जांच नहीं होने से मिलावटखोरों के हौसले बुलंद रहते हैं। त्योहारों के दौरान छापेमारी से कुछ समय के लिए सख्ती दिखाई देती है, लेकिन बाद में स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।

केवल त्योहारों पर औपचारिक करता है विभाग…?

लोगों ने मांग की है कि खाद्य सुरक्षा विभाग को सालभर नियमित निरीक्षण और नमूना जांच अभियान चलाना चाहिए, ताकि आमजन को हर समय सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके।
अब सवाल यह है कि क्या विभाग त्योहारों के बाद भी इसी तरह सक्रिय रहेगा या फिर कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी।