सांसद बंटी विवेक साहू ने माताजी के दरबारों में माथा टेककर की सुख समद्धि की कामना
- सांसद ने कपूर्दा, हिंगलाज, खेड़ापति सहित अन्य माताजी के दरबारों में की पूजा अर्चना
छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने कपूर्दा, खेड़ापति सहित अन्य माताजी के दरबारों में पूजा अर्चना कर माथा टेका और जिलेवासियों के लिये सुख समद्धि कामना की। इस दौरान उन्होंने माताजी के मदिरों में स्थापित मनोकामना कलशों के दर्शन कर आर्शीवाद भी लिया।
उल्लेखनीय है कि सांसद श्री साहू नवरात्रि के प्राम्भ से ही जिले भर में माताजी के मंदिरों में पहुंचकर जिलेवासियों के लिये सुख समद्धि की कामना कर रहें है। विगत दिनों हर्रई में आयोजित कार्यक्रम के तुरंत बाद सांसद श्री साहू ने हिंगलाज व खेड़ापति मंदिर मे माताजी के दर्शन कर विधिविधान से पूजा अर्चना की थी। उन्होंने शनिवार को कपूर्दा के मंदिर सहित चौरई, चांद, बिछुआ सहित अन्य स्थानों पर स्थित माताजी के मंदिरों में पहूंचकर पूजा अर्चना कर जिलेवासियों के लिये सुख समद्धि कामना की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पिपरियाटांडा, ग्राम खैरीरानी एवं बिछुआ में आयोजित श्रीमद भागवत कथा और ग्राम धमनिया माल में आयोजित यज्ञ में दर्शन कर पूजा अर्चना की।
अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर विक्रम अहके, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, संतोष पटेल, मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी, मनीष यादव, जितेन्द्र राय, पूर्व विधायक रमेश दुबे, विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र पटेल, मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र ठाकुर, मदन राय, धरम वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र बब्बी चौरे एवं अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।