Home CITY NEWS अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्ल्स कॉलेज में सांसद ने किया महिलाओं का...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्ल्स कॉलेज में सांसद ने किया महिलाओं का सम्मान

भाजपा सरकार में हर महिला को समान अवसर,समान अधिकार और पूर्ण सम्मान मिल रहा : बंटी विवेक साहू

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्ल्स कॉलेज में सांसद ने किया महिलाओं का सम्मान
  • सांसद ने सामान्य नागरिकों की तरह कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं को बैठाया मंच पर

छिन्दवाड़ा। वैसे तो हर कार्यक्रम में देखा गया है कि मंच पर अतिथियों को बैठाया जाकर उनका आदर सम्मान किया जाता है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। सांसद बंटी विवेक साहू जैसे ही कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो उन्हें सादर पूर्वक मंच पर विराजित होने के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है तो आज मंच पर मैं नहीं सम्माननीय मेरी बहनें और मातृशक्ति बैठेगी। उन्होंने सम्माननीय मातृशक्तियों को मंच पर बैठाकर खुद सामने की पंक्ति में बैठ गए।
          इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित छिन्दवाड़ा में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। भाजपा सरकार में हर महिला को समान अवसर, समान अधिकार और पूर्ण सम्मान मिल रहा है। उन्होंने हर महिला को सलाम करते हुए कहा कि महिलाएं सृजन, शक्ति और सहनशीलता की मिसाल है। जब महिलाएं आगे बढ़ती तो पूरा समाज प्रगति करता है। वह सिर्फ घर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया संवारने की ताकत रखती है। समाज तभी समृद्ध होगा जब हर नारी को उसका हक मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें संबल दिया है। आगे आने वाले समय में हमारी विधानसभा,लोकसभा और नगरीय निकायों में 33 प्रतिशत महिलाएं पद संभालेगी। हमारे देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए आज देश चला रही है। आज महिलाएं इतिहास लिख रही है, भविष्य गढ़ रही है और हर चुनौती को पार कर रही है। वह सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि कुल सभ्यता का आधार है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वाणी शुक्ला ने किया।

सांसद ने पुष्पवर्षा कर किया महिलाओं का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जैसे ही सांसद पहुंचे तो उन्होंने सर्वप्रथम सभी महिलाओं को हाथ जोड़कर नमन किया और उनके बीच जाकर उन पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि आपके बीच आज एक सांसद नहीं बल्कि आपका बेटा और आपका भाई आया हुआ है। आज मेरा नहीं आप लोगों के सम्मान का दिन है।

सांसद ने मंच पर बैठाया महिलाओं को

गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सम्माननीय महिलाओं को मंच पर बैठाकर खुद सामने की पंक्ति में बैठ गए। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के सम्मान का दिन है इसलिए आज मंच पर मैं नहीं बल्कि सम्माननीय मातृशक्ति और मेरी बहने बैठेगीं। उन्होंने मंच पर कार्यक्रम में पहुंची अपर कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी सहित कॉलेज की प्राचार्य व व्याख्याता महिलाओं व अन्य महिलाओं को बैठने के लिए कहा।

कार्यक्रम में हुआ इन मातृ शक्तियों का सम्मान

गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों का प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मान किया गया। जिसमें दीपिका इनवाती, हर्षिता राव दखने, कंचन बुनकर, अंबिका इंदौरकर, कनिजा कुरैशी, अर्शिन नाज, रंजिता प्रजापति, मीना अहिरवार, आरती डोलेकर, रंजीता मिनोटे, वंदना यादव, देविका सहित उच्च अंक हासिल करने पर कुमारी पाखी चौहान, तनुश्री शिवा, दीपाली वर्मा, सरगम घाघरे, रेणुका पवार, शेंशावंती कवाचे, सुनीता रघुवंशी, कोनिका सक्सेना, सुशीला सरेयाम, संजू विश्वकर्मा, अफसाना मंसूरी, आरती आम्रवंशी, आशा इंगोले, प्रेमलता कडवे, निवेदिता शाह, अंती उईके, संगीता चौरे, जामवती उईके, चारुलता जांवोलकर, रंजना, भावना भगतकर सहित अन्य महिलाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, महापौर विक्रम अहके, वरिष्ठ भाजपा नेता सहित आंगनवाड़ी, कार्यकर्ता,सहायिका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।