संभागायुक्त श्री सिंह ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
अभियान में अपेक्षित प्रगति न देने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
जबलपुर/मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आगामी शुक्रवार 07 अगस्त 2026 को जिला छिंदवाड़ा के भ्रमण के दौरान आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम के संबंध में छिंदवाड़ा जिले के सभी जिला अधिकारियों की विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभागवार गहन समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर छिंदवाड़ा द्वारा अभियान अंतर्गत सम्मलित विषयों की विभागवार प्रगति से अवगत कराया। संभागायुक्त द्वारा अभियान की सतत समीक्षा के परिणाम स्वरूप छिंदवाड़ा जिले में सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत 100 दिवस से अधिक की 752 शिकायतों का निराकरण किया गया। विभागवार समीक्षा में अभियान अंतर्गत अपेक्षित प्रगति न दिए जाने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने हेतु संबंधित संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि अभियान अंतर्गत आगामी समाधान कार्यक्रम 07 अगस्त से पूर्व क्षेत्र की लंबित सीएम हेल्पलाइन, जन सुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए एवं विभागीय संस्थाओं निरीक्षण और योजनाओं की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित करें।
अभियान अंतर्गत जन संवाद एवं उद्यम संवाद का आयोजन भी किया जाना है। जनसंवाद के दौरान चर्चा के मुख्य बिन्दुओं पर सभी विभाग आवश्यक कार्यवाही भ्रमण से पूर्व सुनिश्चित करें। संभागायुक्त ने अभियान के फोकस बिन्दू क्षेत्र का भ्रमण, सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं का निरीक्षण, जनता के साथ संवाद, उद्यमियों के साथ संवाद, सर्विस डिलीवरी की धरातल पर स्थिति का जायजा लेना, सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन, व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना एवं सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई और लोक सेवा गांटी में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण करने हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में कलेक्टर छिंदवाड़ा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।








