अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 780 घनमीटर रेत जप्त
छिंदवाड़ा। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छिंदवाड़ा तहसील के ग्राम शहपुरा में महादेव पहाड़ी एवं मड़ई चौक के समीप छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित लगभग 780 घनमीटर रेत जप्त की।
जांच के दौरान संबंधित स्थल पर रेत का भंडारण वैध दस्तावेजों के बिना पाया गया। प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पूरी रेत को जप्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार प्रकरण में खनिज नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग ने बताया कि मामले से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मुख्य बिंदु:
ग्राम शहपुरा में संयुक्त कार्रवाई।
महादेव पहाड़ी एवं मड़ई चौक के पास छापा।
लगभग 780 घनमीटर रेत जप्त।
खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम रही शामिल।
प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।








