Home AGRICULTURE कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार एवं रविवार में भी खुले रहेंगे खाद...

कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार एवं रविवार में भी खुले रहेंगे खाद वितरण केंद्र…

कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार एवं रविवार में भी खुले रहेंगे खाद वितरण केंद्र…

छिंदवाड़ा। किसानों को कृषि कार्यों के लिए समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से कलेक्टर छिंदवाड़ा के निर्देशानुसार जिले के सभी खाद वितरण केंद्र शनिवार एवं रविवार को भी खुले रहेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मार्कफेड के खाद गोदाम, कृषि उपज मंडी समितियों के वितरण केंद्र, एमपी एग्रो के खाद वितरण केंद्र तथा सहकारी समितियां शनिवार एवं रविवार में भी निर्धारित समय पर संचालित की जाएंगी। इन केंद्रों पर किसानों को आवश्यक उर्वरकों का वितरण किया जाएगा, जिससे खरीफ सीजन के दौरान खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।


प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं संस्थाओं को निर्देशित किया है कि खाद वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध रखने और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार अधिकृत केंद्रों से खाद प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं। प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा और कृषि कार्यों को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
खास बात: खरीफ सीजन को देखते हुए अब किसानों को खाद प्राप्त करने के लिए कार्य दिवसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि जिले के सभी प्रमुख खाद वितरण केंद्र शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे।