Home AGRICULTURE ई- विकास प्रणाली के तहत वनग्राम पाठाखेड़ा में कैंप आयोजित..

ई- विकास प्रणाली के तहत वनग्राम पाठाखेड़ा में कैंप आयोजित..

आयोजित कैंप में 22 किसानों का किया गया पंजीयन

छिन्दवाड़ा/ मध्यप्रदेश शासन द्वारा 1 अप्रैल 2026 से संपूर्ण मध्यप्रदेश में उर्वरक वितरण की नवीन व्यवस्था ई- विकास प्रणाली लागू कर दी गई है।

      नवीन ई- विकास प्रणाली के संबंध में एसडीएम परासिया श्री शुभम यादव के निर्देशानुसार विकासखंड परासिया में विभागीय बैठकों, न्यूज़ पेपर एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से ई- विकास का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही विकासखंड स्तर पर विशेषकर वनपट्टा धारी किसानों के वन ग्रामों में ई- विकास प्रणाली के संबंध में कैंप लगाने के लिये निर्देशित किया गया है।

      इसी क्रम में आज विकासखंड परासिया के वनग्राम पाठाखेड़ा में कैंप आयोजित कर वनपट्टा धारी किसानों का ई- विकास प्रणाली में पंजीयन किया गया। कैंप में कुल 48 किसानों में से 22 किसानों का पंजीयन किया गया।

      किसानों के पंजीयन उपरांत वनपट्टा भूमि का सत्यापन एसडीएम परासिया की लॉगिन आईडी से अप्रूवल की कार्यवाही पूर्ण होने पर संबंधित वनपट्टा धारी किसानों के ई- विकास प्रणाली के माध्यम से ई- टोकन जारी किए जाएंगे। इसके बाद वनपट्टा धारी किसान संबंधित समिति, मार्कफेड एवं निजी आदान विक्रेताओं केंद्रों से अपनी खरीफ फसलों के लिए उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।     

      आज आयोजित ई- विकास प्रणाली कैंप में अनुविभागीय कृषि अधिकारी परासिया श्री प्रमोद सिंह उट्टी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी परासिया श्री शिवप्रसाद डेहरिया, कृषि विस्तार अधिकारी गाजनडोह श्री आर.के. सल्लामे, समिति प्रबंधक रिधोरा श्री सेवक राम वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री प्रवीण पवार एवं स्थानीय वनपाल श्री सुरेश भन्नारिया, कोटवार श्री रमेश डेहरिया, ग्राम मुकद्दम तथा स्थानीय ग्रामीण कृषक उपस्थित थे।