छिन्दवाड़ा (पंचायत जैसा समाचार )जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई जारी है। विभाग की टीम ने गुरुवार को अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 3 ट्रैक्टर जप्त किए हैं।
तामिया विकासखंड के बिजोरी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर पकड़ा गया, जिसे जप्त कर थाना तामिया की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।
वहीं गांगीवाड़ा स्थित कुलबेहरा नदी में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़कर थाना देहात में रखा गया। इसके अलावा भरतादेव क्षेत्र में भी कुलबेहरा नदी से अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक अन्य ट्रैक्टर जप्त कर थाना कोतवाली में आगामी कार्रवाई के लिए खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग के अनुसार तीनों मामलों में खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।








