विधायक का अनोखा अंदाज़: शादी समारोह में आदिवासी परंपरा के रंग में रंगे दिखे विधायक सुनील उईके
छिंदवाड़ा (जुन्नारदेव) जिले की जुन्नारदेव विधानसभा के अंतिम छोर स्थित कुकरपानी गांव में आयोजित एक शादी समारोह उस समय खास बन गया, जब क्षेत्रीय विधायक Sunil Uikey अचानक समारोह में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ पूरी तरह आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए।
समारोह के दौरान विधायक सुनील उईके ने पारंपरिक आदिवासी ढोल अपने हाथों में उठाया और ग्रामीण युवाओं के साथ जमकर ढोल बजाया। विधायक का यह अनोखा और सहज अंदाज़ देख मौके पर मौजूद लोग उत्साहित हो उठे। ग्रामीणों ने भी विधायक का आत्मीय स्वागत किया।

आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव दिखाते हुए विधायक ने कहा कि गांवों की संस्कृति और पारंपरिक आयोजन हमारी पहचान हैं, जिन्हें सहेजकर रखना बेहद जरूरी है।
शादी समारोह में विधायक का यह अलग अंदाज़ अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि जब आम लोगों के बीच उनके रीति-रिवाजों में शामिल होते हैं तो लोगों से उनका जुड़ाव और मजबूत होता है।
कुकरपानी समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक सुनील उईके की इस सादगी और पारंपरिक सहभागिता की जमकर सराहना की जा रही है।








