छिंदवाड़ा में सजेगा शास्त्रीय नृत्य का भव्य मंच, पद्मश्री कलाकार देंगे प्रस्तुति
छिंदवाड़ा, (Panchayat Disha samachar)
कला संगम शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव का पांचवां संस्करण 30 एवं 31 मई को बादल भोई जनजातीय संग्रहालय के ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से शुरू होगा और प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
महोत्सव का आयोजन कलासंगम के निर्देशक अमित डोले के नेतृत्व में किया जा रहा है। वे कलाक्षेत्र फाउंडेशन के भूतपूर्व छात्र, दूरदर्शन के ग्रेडेड आर्टिस्ट तथा सीसीआरटी स्कॉलरशिप से सम्मानित कलाकार हैं। अमित डोले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं और भारतीय शास्त्रीय कलाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

यह महोत्सव कला प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर होगा, जहां देशभर से आने वाले प्रसिद्ध कलाकार एक ही मंच पर अपनी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियां देंगे।
30 मई की प्रस्तुतियां
धीरेन्द्र तिवारी — कथक नृत्य प्रस्तुति
श्वेता प्रचांडे — भरतनाट्यम प्रस्तुति
अमित डोले — भरतनाट्यम प्रस्तुति
31 मई की प्रस्तुतियां
अरूणा मोहंती एवं ग्रुप — ओडिसी नृत्य प्रस्तुति
रंजीत बाबू एवं विजिना वासुदेवन — भरतनाट्यम जुगलबंदी
श्रीलक्ष्मी गोवर्धनन — कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुति
महोत्सव के दौरान आयोजित 12 दिवसीय भरतनाट्यम कार्यशाला में भाग लेने वाले बच्चों एवं कलासंगम इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों को पद्मश्री कलाकारों द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
इसके साथ ही संस्था द्वारा इस वर्ष से दो विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने की नई पहल शुरू की जा रही है। वहीं “बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर”, “मोस्ट डेडिकेटेड स्टूडेंट” एवं “100 प्रतिशत उपस्थिति” के लिए भी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के निर्देशक अमित डोले ने जिले के सभी कला प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा का आनंद लेने की अपील की है।








