Home CITY NEWS पानी नहीं तो हंगामा तय” — पार्षद संदीपसिंह चौहान का प्रशासन पर...

पानी नहीं तो हंगामा तय” — पार्षद संदीपसिंह चौहान का प्रशासन पर सीधा वार..!

पानी नहीं तो हंगामा तय” — पार्षद संदीपसिंह चौहान का प्रशासन पर सीधा वार..
छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा समाचार)शहर की सियासत में उबाल तब आ गया जब जनसेवक पार्षद श्री संदीपसिंह चौहान ने जल संकट और जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन को खुला अल्टीमेटम दे डाला। दो टूक शब्दों में उन्होंने चेताया— “अब भी नहीं चेते तो सड़कों पर संघर्ष होगा, जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।”


पार्षद ने कहा कि उनके क्षेत्र में गंदा और अपर्याप्त पानी लोगों की मजबूरी बन चुका है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कुंभकरणी नींद में हैं। उन्होंने साफ कहा कि जनता के सब्र का बांध टूट रहा है और अब केवल आश्वासन नहीं, जमीन पर समाधान चाहिए।

शासन पर सीधा आरोप
चौहान ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी जानबूझकर काम में लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे सरकार की छवि भी खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि “सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन नीचे बैठे कुछ अफसर पूरे सिस्टम को बदनाम कर रहे हैं।”
मांगें जो बनीं चेतावनी:
हर हाल में शुद्ध और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति
जलकर, कचरा कर, संपत्ति कर में कटौती कर जनता को राहत
नगर निगम में बैकडोर से आए निकम्मे कर्मचारियों की छुट्टी
लापरवाह अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई और सजा
जनता के लिए कुछ भी करूंगा”
चौहान ने सख्त लहजे में कहा कि वे जनता के अधिकारों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा और प्रशासन को जवाब देना ही पड़ेगा।
अब गेंद प्रशासन के पाले में
पार्षद के इस तेवर के बाद नगर निगम और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सवाल यही है— क्या जिम्मेदार अधिकारी चेतावनी को गंभीरता से लेंगे या शहर में अब संघर्ष की चिंगारी भड़कने वाली है?