Home CITY NEWS संकुल केंद्र घाना उमरी के प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप, शिक्षकों...

संकुल केंद्र घाना उमरी के प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप, शिक्षकों ने BEO कार्यालय में सौंपा ज्ञापन…

संकुल केंद्र घाना उमरी के प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप, शिक्षकों ने BEO कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा ,(पंचायत दिशा समाचार)
जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संकुल केंद्र घाना उमरी में पदस्थ संकुल प्राचार्य के खिलाफ शिक्षकों, अतिथि शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर समस्त स्टाफ ने बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) कार्यालय पहुंचकर लिखित ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिक्षकों का आरोप है कि संकुल प्राचार्य द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है तथा अनावश्यक दबाव बनाकर कार्य कराया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य द्वारा बार-बार एसटी/एससी एक्ट में फंसाने की धमकी दी जाती है, जिससे कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्राचार्य का व्यवहार अमर्यादित एवं अनुचित है और वे मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।


ट्रांसफर मामले में भी उठे सवाल
मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है कि विभागीय आदेशों से ऊपर जाकर संकुल प्राचार्य के मौखिक निर्देशों के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया गया। जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुए 5 स्थानांतरण में से 4 कर्मचारियों को रिलीव कर दिया गया, जबकि 1 को संकुल प्राचार्य की विशेष कृपा से यथावत रखा गया। इस पर भी शिक्षकों ने आपत्ति जताई है और पारदर्शिता की मांग की है।
जांच व कार्रवाई की मांग
शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि विद्यालय में स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक कार्य वातावरण स्थापित हो सके।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या रुख अपनाता है और