Home CITY NEWS कलयुगी बेटे का कहर – पिता को पीट-पीटकर मार डाला

कलयुगी बेटे का कहर – पिता को पीट-पीटकर मार डाला



छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा समाचार)
छिंदवाड़ा जिले के हर्रई से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे पर अपने ही पिता की हत्या करने का आरोप है।

मामला हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम कचनरा का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पुत्र मोटरसाइकिल लेने की जिद कर रहा था। पिता द्वारा मना करने पर मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।
आरोप है कि गुस्से में बेकाबू बेटे ने अपने ही पिता पर हमला कर दिया। उसने कथित तौर पर लकड़ी के बल्ले जैसे वस्तु से बेरहमी से पिटाई की, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मनीराम धुर्वे (55 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।


कल्याणी बरकड़े, एसडीओपी हर्रई