Home CITY NEWS केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके का तामिया-पातालकोट दौरा 11 अप्रैल को

केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके का तामिया-पातालकोट दौरा 11 अप्रैल को

केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके का तामिया-पातालकोट दौरा 11 अप्रैल को
छिन्दवाड़ा(पंचायत दिशा समाचार)
केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उईके का 11 एवं 12 अप्रैल को जिले के तामिया एवं पातालकोट क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, निरीक्षण तथा स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री 11 अप्रैल को प्रातः 7 बजे बैतूल से प्रस्थान कर प्रातः 10:30 बजे तामिया स्थित वन विश्राम गृह पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11 बजे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे शासकीय महाविद्यालय तामिया भवन का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1:30 बजे मोयापानी होमस्टे में भोजन एवं विश्राम के बाद 2:30 बजे आवासीय खेल परिसर का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 3 बजे ईएमआरएस आवासीय विद्यालय तामिया का निरीक्षण कर 3:30 बजे पातालकोट के रातेड़ व्यू पॉइंट के लिए रवाना होंगे।
शाम 4 बजे रातेड़ व्यू पॉइंट का भ्रमण करने के बाद 4:30 बजे चिमटीपुर (कठोतिया) के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां शाम 5 बजे वन विश्राम गृह में सूर्यास्त दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे ग्राम चिमटीपुर (पातालकोट) में स्थानीय लोगों से संवाद, परिचर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा रात्रि भोजन एवं विश्राम करेंगे।
12 अप्रैल को प्रातः 8 बजे ग्राम चिमटीपुर छात्रावास का निरीक्षण कर सुबह 9 बजे पुनः बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे।