छिंदवाड़ा में शिक्षकों का सैलाब: TET और वरिष्ठता मुद्दे पर हजारों की हुंकार
छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा समाचार), 08 अप्रैल 2026।
जिले के कलेक्ट्रेट ग्राउंड में बुधवार को शिक्षकों का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा, जब अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं धरने पर बैठ गए। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना की मांग को लेकर यह आंदोलन अब उग्र रूप लेता नजर आ रहा है।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाओं की मौजूदगी ने आंदोलन को और मजबूत बना दिया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे। कई पोस्टरों पर स्पष्ट लिखा था— “TET निर्णय वापस लो” और “प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता लागू करो”।
“यह सम्मान और अधिकार की लड़ाई है”
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। सेवानिवृत्ति के करीब पहुंचे शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा का निर्णय उनके सम्मान से जुड़ा मुद्दा बन चुका है।
वक्ताओं ने यह भी बताया कि सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से न होने के कारण शिक्षकों को पेंशन और ग्रेच्युटी जैसे महत्वपूर्ण लाभों से वंचित होना पड़ रहा है।
रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
धरने के बाद शिक्षकों ने एक विशाल रैली निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई।
आंदोलन होगा और तेज
मोर्चा की कोर कमेटी ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया







