Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में शोक संतप्त परिवारों से मिलेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

छिंदवाड़ा में शोक संतप्त परिवारों से मिलेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

छिंदवाड़ा में शोक संतप्त परिवारों से मिलेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी…
छिंदवाड़ा(पंचायत दिशा समाचार) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कल छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। वे हाल ही में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, पटवारी दुर्घटना में घायल हुए लोगों से भी मिलेंगे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। वे अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से उपचार की स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करेंगे।
बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इस दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी चर्चा कर घटना की पूरी जानकारी लेंगे। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने के लिए पार्टी स्तर पर प्रयास करने की बात भी कह सकते हैं।


गौरतलब है कि हाल ही में हुई इस बस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में प्रदेश स्तर के नेताओं का लगातार क्षेत्र में पहुंचना पीड़ित परिवारों को मानसिक संबल देने का प्रयास माना जा रहा है।