Home CITY NEWS परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर चलाया गया विशेष...

परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर चलाया गया विशेष जांच अभियान….

परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर चलाया गया विशेष जांच अभियान….

जप्त 02 वाहनों से 93000 रूपये व 12 वाहनों पर 1,11,500 रूपये की चालानी कार्यवाही..

छिन्‍दवाड़ा (चौथा स्तंभ )कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर संचालित यात्री वाहनों, स्कूल वाहनों एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई।

      अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिन्दवाड़ा श्री अनुराग शुक्ला ने बताया कि वाहनों की जांच में यात्री वाहनों के दस्तावेजों जैसे- वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं वाहन चालक के वैध लाइसेंस आदि की जांच की गई। साथ ही जांच के दौरान वाहन कमांक एमपी 28 पी 1188 एवं एमपी 28 जेडके 8987 (स्कूल बस) को रोककर जांच की गई। दस्तावेजों की जांच करने पर वाहनों के फिटनेस एवं परमिट नहीं पाये जाने पर दोनों वाहनों को पुलिस चौकी उमरानाला जिला छिंदवाड़ा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। बाद में दोनों वाहनों पर 93,000 रूपये की चालानी कार्यवाही कर वाहन मुक्त किया गया। अन्य कार्यवाही में मोटरयान अधिनियम के तहत कमियां पाये जाने पर 12 वाहनों पर 1,11,500 रूपये की चालानी कार्यवाही कर राजस्व प्राप्त किया गया। साथ ही अन्य वाहन संचालकों / चालकों को समझाईश दी गई कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा यात्री बसों के संबंध में उन पर आच्छादित अनुज्ञा पत्र को निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।